फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा करने में खपा रहे बड़े नोट

Sun, 13 Nov 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़े नोट बंद होने के फैसले के बाद लोगों में नोटों को बैंकों में जमा कराने और बदलने के लिए मारामारी मची है। ऊर्जा निगम में बिल जमा करने के लिए बड़े नोट लेने की छूट के बाद काउंटरों में भीड़ लगी है। इससे निगम को भी फायदा हो रहा है। लोग हाल ही में आए बिल को जमा करने के लिए बड़े नोट लेकर भी पहुंच रहे हैं, वहीं बकायदार भी बड़े नोटों से सालों का बकाया चुकता कर रहे हैं।
विज्ञापन



दो दिनों में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक का बिल जमा हुआ है। जमा कैश में अधिकांश बड़े नोट ही शामिल हैं। एक उपभोक्ता ने 2 हजार रुपए का नोट देकर बिल जमा कराया। शुक्रवार से विभाग ने बिल जमा करने के लिए आईडी के साथ बड़े नोट स्वीकार करना शुरू कर दिया था। शनिवार को भी काउंटरों पर बड़े नोटों से बिल जमा करने के लिए भीड़ उमड़ी। बड़े नोटों से पीछा छुड़ाने के लिए सालों से बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं ने भी बिल चुकता कर दिया। ऊर्जा निगम के ईई विवेक कांडपाल ने बताया कि सालों से विद्युत बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं ने भी बड़े नोट देकर बिल जमा कराया है। दो दिन में 1 करोड़ 60 लाख रुपए जमा हुए हैं। 14 नवंबर की रात 12 बजे तक बिल जमा करने के लिए 500 और 1000 रुपये के नोट लिए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें