फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने मासूम को रौंदा, मौत

Tue, 04 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर के सरकारी अस्पताल में बच्ची की मौत पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 हाइवे किनारे घर के पास खेल रही एक मासूम को अज्ञात बाइक सवार रौंदकर फरार हो गया। आनन-फानन में बच्ची को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


 मंगलवार सुबह बाजपुर रोड स्थित श्यामपुरम कालोनी में रहने वाली वृद्धा नथिया अपनी पांच वर्षीय पोती पायल के साथ खाली पड़ी जगह में उगी सब्जियों में पानी लगा रही थी। इसी बीच पायल खेलते हुए हाइवे स्थित पुलिया के पास पहुंच गई।
विज्ञापन


बाजपुर जा रही तेज रफ्तार बाइक पायल को टक्कर मारते हुए निकल गई। गंभीर रुप से घायल पायल को उसकी दादी ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दादी नथिया ने बताया कि वे मूल रुप से ग्राम दरिया रफैतपुर मुरादाबाद के रहने वाले हैं। करीब 20 साल पहले वे काशीपुर में बस गए थे।
विज्ञापन


पायल के पिता मनोज की आठ महीने पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बेटे की मौत के बाद उसने पोती के भविष्य के लिए गांव की करीब ढाई बीघा जमीन उसके नाम करा दी थी। लेकिन ईश्वर को यह मंजूर नहीं था। बच्ची की मौत से मां सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल था। पायल का एक भाई मनीष (10) है, जो तीसरी कक्षा में पढ़ता है। एसआई जसबीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें