फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Fri, 02 May 2025 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे सेंटर रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम को एक बाइक सवार युवक बाजपुर से काशीपुर जा रहा था। कि पीछे से आ रही कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । मौके पर पहुंचे राहगीरों की भारी संख्या में भीड़ लग गई। सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को बाजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ विभव सैनी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। घायल का नाम सुमित निवासी काशीपुर बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें