फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रैक्टर ट्राॅली की की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 26 Dec 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाजपुर। नगर के मुंडिया पिस्तौर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर भाग गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात नौ बजे सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला टांडा बंजारा निवासी 20 वर्षीय प्रिंस बाजपुर उप जिला चिकित्सालय से मेडिकल कराकर अपने साथी के संग बाइक से वापस लौट रहा था। इस दौरान मुंडिया पिस्तौर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे में प्रिंस, उसके साथी मुकेश उर्फ कोमा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डाक्टर ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। मुकेश हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


सीओ विभव सैनी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें