सितारगंज। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव सरकड़ा निवासी भूपेंद्र सिंह (32) पुत्र निंदर सिंह बुधवार को बाइक से किच्छा हाईवे स्थित ढाबे की तरफ से सितारगंज की ओर आ रहा था। तभी सितारगंज की ओर से किच्छा की तरफ जा रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में पहुंचाया।
यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि आठ साल पहले उसका विवाह गांव सिसैया निवासी युवती से हुआ था। उसका एक सात साल का बेटा भी है। संवाद