फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खुले नाले के चारों और रेलिंग लगएगी पालिका

Thu, 19 Jun 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह के नेतृत्व में बुधवार को व्यापारी सब्जी मंडी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां नगर पालिकाध्यक्ष मो. नौशाद सम्राट को बुलाकर कहा कि पालिका प्रशासन ने नाले की जगह को अतिक्रमण मुक्त तो किया लेकिन नाले को खुला छोड़कर दुर्घटना को दावत दी है। व्यापारियों ने बताया कि नाला कूड़े से पटा पड़ा है। व्यापारियों एवं ग्राहकों के इसमें गिरने का अंदेशा बना हुआ है। इससे उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए। इस पर पालिकाध्यक्ष ने पहले तो जेसीबी से नाले की सफाई कराई। इसके बाद व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही नाले के चारों ओर रेलिंग लगाकर इसे सुंदर बनाया जाएगा। वहां निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, अंकुर बंसल, अर्पित रस्तोगी, विमल कुमार, अवलोक गोयल, बलराम तोमर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें