फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sun, 21 Oct 2018 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


बेकाबू कार की चपेट में आकर बाइक सवार एक मिल कर्मी की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस 108 ने दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।  


जनपद बिजनौर थाना अफजलगढ़ के ग्राम भरजात निवासी संदीप सिंह (35) महुआखेड़ागंज स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। वह ग्राम बांसखेड़ा में सोनू के मकान में किराए पर रहता था। शनिवार सुबह वह बाइक से काशीपुर आया था। उसके साथ बघेलेवाला निवासी रमेश पुत्र रामप्रसाद भी था। शाम को दोनों बाइक से बघेलावाला लौट रहे थे।
विज्ञापन


अलीगंज रोड पर एक गुरुद्वारे के सामने तेज गति से आ रही अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजीव और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन




दो महिलाएं घायल
काशीपुर। पशुपति विहार कॉलोनी निवासी वंदना और राधा शनिवार की शाम घर से टहलने के लिए निकली थी। सड़क पर तेज गति से जा रहे कार के चालक ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। दुघर्टना के बाद कार चालक फरार हो गया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें