काशीपुर की लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी आकांक्षा चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुरादाबाद रोड स्थित पीएनबी की शाखा में उसका खाता है। शुक्रवार को वह खाते से रुपये निकालने एटीएम में गई थी। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर 15 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।