फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 30 Sep 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नदन्ना पुल के पास हुई दुर्घटना, साथी की हालत गंभीर, दोनों लौट रहे थे लोहाघाट
विज्ञापन

खटीमा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक लोहाघाट निवासी बलवीर चौरसिया (25) पुत्र अमरेंद्र चौरसिया अपने साथी अलताफ आलम के साथ सोमवार को बाइक से घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि वह किसी काम से खटीमा आया था। नदन्ना पुल के पास अज्ञात वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बलवीर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बलवीर का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें