फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बाजपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल; आरोपी फरार

Sat, 03 Oct 2026 11:28 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

बाजपुर के बरहैनी चौराहे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। 
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित नई सड़क बरहैनी चौराहे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दरोगा सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और समाजसेवी राजू मौर्य ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बाजपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
 

जहां डॉक्टरों ने काशीपुर निवासी सोमबीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रोहित और दीपक निवासी दूधिया कॉलोनी बाजपुर को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें