फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 129 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Fri, 22 May 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस ने पुलभट्टा क्षेत्र में बहेड़ी के एक नशा तस्कर को 129 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत 38 लाख रुपये होने का अनुमान है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि एएनटीएफ के विनोद चंद्र जोशी, इसरार अहमद, दिनेश चंद्र भट्ट और गजेंद्र सिंह बरा के पास गुरुनानक फार्म जाने वाले तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक से आता दिखा। पुलिस को देख वह बाइक को मोड़ने की कोशिश में अनियंत्रित होकर गिर गया।
पूछताछ में उसने अपना नाम महेश मौर्या निवासी ग्राम चौंडेरा थाना बहेड़ी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1280 रुपये और 129 ग्राम स्मैक मिला। आरोपी यह स्मैक आसिफ निवासी तिलियापुर बरेली से लेकर आया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर बहेड़ी और बरेली में आठ मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें