फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बस से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
मृतक अरबाज और जीशान, फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
किच्छा। टोल प्लाजा के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक रुद्रपुर से बहेड़ी जा रहे थे और एक ही गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

ग्राम मुहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, बरेली निवासी अरबाज (26) और जीशान (22) दोनों दोस्त थे। शनिवार की रात दोनों कारोबार के सिलसिले में मुहम्मदपुर से रुद्रपुर आए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब साढ़े दस बजे दोनो बाइक से वापस लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई थी। सूचना पर लालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को हाइवे की एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया था।
यहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी रुद्रपुर पहुंच गए थे। परिजनों ने बताया कि जीशान बहेड़ी में कपड़ों के कारोबारी के पास काम करता था जबकि अरबाज रुद्रपुर की एक बाइक एजेंसी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें