फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मटकोटा रोड पर ट्रक चालकों की मनमानी से लोग परेशान

Mon, 01 Dec 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा रोड पर ट्रक चालकों की मनमानी हादसों को दावत दे रही है। चालक बेतरतीब ढंग से सड़क पर ट्रक खड़े कर देते हैं। इससे सड़क पर दोपहिया वाहन के गुजरने लायक जगह भी नहीं बचती है।
विज्ञापन

छतरपुर रेलवे फाटक से पहले अशोक लीलेंड कंपनी के पास से रोजाना शाम ढलते ही ट्रक चालकों की अराजकता शुरू हो जाती है। चालक सड़क के बांयी ओर दो लाइन में ट्रक खड़े कर देते हैं। रेलवे फाटक तक आधा किमी के हिस्से में सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण जाम लग जाता है। ट्रकों के पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। पूरी सड़क पर ट्रकों के खड़े होने से दोपहिया चालक सड़क के किनारे बने फुटपाथ से गुजरते हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने बताया कि स्टेट हाईवे पर रात में औचक चेकिंग की जाएगी। सड़क पर गलत तरीके से खडे होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह ने बताया कि पहले भी यह मामला सामने आया था और ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई थी। अब रात में औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें