फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बोलेरो के पीछे टकराई बाइक, युवक की मौत

Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा बाइपास रोड पर डिवाइडर के कट से मुड़ रहे निजी दुग्ध कंपनी के वाहन से ग्राम भमरौला निवासी बाइक सवार रिहान टकरा गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम भमरौला में स्थित ग्रीन्स काॅलोनी निवासी मोहम्मद रिहान (25) रुद्रपुर में मजदूरी करता था। मंगलवार शाम वह घर से बाइक पर रुद्रपुर आ रहा था। किच्छा बाइपास रोड पर बीएचईएल कंपनी के सामने कट से निजी दुग्ध कंपनी की बोलेरो को चालक मोड़ रहा था। रिहान की बाइक बोलेरो से टकरा गई। रिहान सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।बोलेरो चालक उसे अपने वाहन से जिला अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बोलेरो को कब्जे में ले लिया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें