फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आग से झुलसी भोजनमाता की मौत

Mon, 03 Mar 2025 05:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। गांव में आयोजित एक अनुष्ठान में खाना बनाते समय आग से झुलसी जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत भोजनमाता की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पाड़ागांव निवासी दीपाली मिस्त्री (57 वर्ष) पत्नी स्व: सुनील मिस्त्री गांव के जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता के पद पर कार्यरत थी। 16 फरवरी को गांव में एक अनुष्ठान में भोजन बनाने के दौरान अचानक उनकी साड़ी में आग लगने से वह झुलस गईं। परिजनों ने उनको रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ दिन इलाज के बाद वह घर आ गई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार रात उनकी मौत हो गई। मृतका के तीनों पुत्रों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें