फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का मंडी दफ्तर पर प्रदर्शन

विज्ञापन
सितारगंज में मंडी दफ्तर पर प्रदर्शन करते भाकियू के किसान। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती पर भी किसान अपनी मांगों को लेकर लामबंद दिखे। उन्होंने चार सूत्री मांगों को लेकर मंडी दफ्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र सरकार पर अंग्रेजों की तरह एक के बाद एक काला कानून पारित कर किसान और मजदूर को बर्बाद करने का आरोप लगाया। बाद में एसडीएम मुक्ता मिश्र को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल के नेतृत्व में मंडी दफ्तर पहुंचे किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों और किसानों के खिलाफ पारित कृषि कानून का विरोध किया। कहा कि किसान कर्ज के बोझ तले दबा है और अब सरकार ने विधेयक पास कर किसानों को बर्बादी की कगार पर ला दिया है। इस विधेयक से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा और बिचौलियों के वारे-न्यारे होंगे। वहां साहब सिंह बिज्टी, जगदेव सिंह, लखविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, संदीप सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें