फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होमगार्ड भर्ती की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव की तैयारी

Sat, 27 May 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतिमा, जिला होमगार्ड कमांडेंट
विज्ञापन
रुद्रपुर। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। लिखित परीक्षा में अब इमला की बजाय परीक्षार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा को रखा जा सकता है। इसके साथ ही यूपी की तर्ज पर शिक्षा मेरिट के आधार पर भी भर्ती हो सकती है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

जिले में एक प्लाटून महिला होमगार्ड की भर्ती होनी है। इसमें 32 पद होमगार्ड के और एक पद कमांडर का होगा। हालांकि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर मुख्यालय में तेजी से संशोधन चल रहा है। कुछ दिन पहले एक शासनादेश जारी हुआ है, जिसमें लिखित परीक्षा में अब तक रखे गए इमला को हटाया गया है। माना जा रहा है कि लिखित परीक्षा में अब इमला की जगह 50 नंबर की सामान्य ज्ञान की परीक्षा हो सकती है। इसके अलावा यूपी की तर्ज में शिक्षा मेरिट के आधार पर भी लिखित परीक्षा के नंबर मिल सकते हैं।
यूपी में परीक्षार्थी को शिक्षा के आधार पर लिखित परीक्षा के नंबर मिलते हैं। स्नातक पास परीक्षार्थियों को हाईस्कूल और इंटर पास अभ्यर्थी से अधिक नंबर मिलते हैं। हालांकि जल्द ही नया आदेश आने के बाद लिखित परीक्षा की प्रक्रिया तय हो जाएगी। वहीं अब सिर्फ हाईस्कूल पास अभ्यर्थी ही होमगार्ड की परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके अलावा भर्ती में अब 50 के बजाए अब 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे। इसके अलावा अब दौड़ की दूरी भी बढ़ा दी गई है। पहले सात मिनट में 1600 मीटर की दौड़ होती थी लेकिन अब उन्हें दो किलोमीटर दौड़ना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थियों का वजन भी 45 किलो होना चाहिए। संशोधन होने के बाद जल्द ही नया शासनादेश जारी होगा।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले एक शासनादेश आया था कि जिसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा में परिवर्तन हुआ। हालांकि लिखित परीक्षा को ले कर शासनादेश में फिर से संशोधन हो रहा है। नए शासनादेश के आधार पर जल्द ही भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाएगी। - प्रतिमा, जिला होमगार्ड कमांडेंट, ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें