फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई पर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर हुआ महंगा, 60 रुपये बढे दाम

Sat, 07 Mar 2026 05:29 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। इसके बाद रुद्रपुर शहर में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 853 रुपये की बजाय 913 रुपये में मिलेगा। 
विज्ञापन
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में आम लोगों की रसोई पर महंगाई का झटका लगा है। घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है। इसके बाद रुद्रपुर शहर में 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 853 रुपये की बजाय 913 रुपये में मिलेगा। वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें बीते शनिवार से लागू हो गई हैं। कीमतों में बदलाव अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से लागू होंगी।

लोगों का कहना है इन दिनों अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। इसी का असर एलपीजी की कीमतों पर पड़ा है। गैस कंपनियों ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए कीमतों में संशोधन किया है। स्थानीय गैस एजेंसी के तुषार अरोड़ा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी के कारण घरेलू स्तर पर भी दरें बढ़ानी पड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में तनाव के चलते तेल और गैस की कीमतों में आए उछाल के कारण कंपनियों ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में संशोधन किया है। नई दरें लागू कर दी गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी से उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। स्थानीय उपभोक्ता सीमा वर्मा का कहना है कि पहले से ही महंगाई के कारण घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि राशन, सब्जी और अन्य जरूरी चीजों के दाम पहले ही बढ़े हुए हैं। अब गैस सिलिंडर महंगा होने से रसोई का खर्च और बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


एलपीजी गैस सिलेंडर की अब 25 दिन से पहले नहीं होगी बुकिंग
घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ने लगा है। गैस की बुकिंग भी अब 25 दिनों में ही हो पाएगी। एलपीजी की किल्लत होने की अफवाह से गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की अचानक भीड़ बढ़ गई है। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर 873 रुपये से बढ़कर 933 रुपये का हो गया जबकि कॉमर्शियल सिलिंडर 1858 रुपये से बढ़कर 1993 रुपये का हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें