फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान शहर में जंग खा चुके बिजली के खंभे बन सकते हैं हादसों का कारण

विज्ञापन
काशीपुर के कटोराताल में गला हुआ बिजली का पोल। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। शहर की विभिन्न सड़कों और गलियों में लगे जंग खाये बिजली के खंभे लोगों के लिए हादसों का सबब बने हुए हैं। ऊर्जा निगम इन्हें बदलने की बजाय इनमें जोड़ लगाकर काम चला रहा है।
विज्ञापन

दशकों से विद्युत पोल बदले न जाने के कारण जड़ से बुरी तरह गल चुके हैं। कई पोल लाइनों से जुड़े होने के कारण हवा में झूल रहे है। आंधी और बारिश के कारण गले पोलों के साथ विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। मई की शुरूआत में अंधड़ से महुआखेड़ागंज, प्रतापपुर, मानपुर क्षेत्र में 33 और 11 केवीए की लाइन के 40 से अधिक पोल टूटकर गिर चुके हैं।
इन स्थानों के खंभे जंग से गिरने को तैयार
काशीपुर। शहर में अल्ली खां कर्बला के पास, लक्ष्मीपुर पट्टी, खालसा में संगीत स्कूल के पास, कटोराताल, विजय नगर में सीतापुर अस्पताल के पास, शांति नगर में एसआरएफ फैक्ट्री के पीछे, गड्ढा कालोनी में काली मंदिर के पास, उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के पास, नवीन जूनियर हाईस्कूल के पास और छावनी रोड पर बिजली के खंभे जड़ों से गल चुके हैं। लोगों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी खंभे बदले नहीं गए।
विज्ञापन

पूरे काशीपुर शहर में पुराने हो चुुके करीब सात सौ बिजली के खंभों को बदलने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसमें से कुछ खंभे जंग आदि के कारण क्षतिग्रस्त भी हो गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद खंभों को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन

विजय सकारिया, ईई विद्युत वितरण खंड काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें