फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के लिए इंतजाम बहुतेरे, फिर भी कामयाब हो गए लुटेरे

Fri, 30 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ गदरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के काफी इंतजाम किए, फिर भी बेखौफ बदमाश लूट की वारदात कर गए। ग्रामीण क्षेत्रों से कलेक्शन कर साइकिल से आ रहे बंधन बैंक के कर्मियों से तीन बाइकों पर सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

 ग्रामीण क्षेत्र में छोटे-छोटे समूहों को धन मुहैया कराकर उनसे मासिक किस्त की वसूल करने वाली बंधन माइक्रो फाइनेंस कंपनी को हाल ही में बैंक की मान्यता मिली है। नगर के गूलरभोज मोड़ पर बंधन बैंक की शाखा है। रोज की तरह बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट रणविजय विश्वास निवासी चौहान कालोनी ग्राम पिपलिया नं-1 गदरपुर और महेश कुमार निवासी बाबा दीपसिंह नगर रामपुर बृहस्पतिवार को ग्राम महेशपुर से हाईवे होते हुए बैंक में कलेक्शन के रुपये जमा करने जा रहे थे। रास्ते में तहसील भवन के पास पीछे से तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने तमंचों के बल पर दोनों को रोक लिया और धमकाते हुए रणविजय के पास से करीब 80 हजार रुपये और महेश कुमार के पास से 10 हजार रुपये की नकदी के साथ बैग भी लूट लिया, जिसमें एटीएम कार्ड के अलावा दस्तावेज भी थे। बदमाशों ने दोनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और रुद्रपुर की ओर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद दोनों ने 100 नंबर पर लूट की सूचना दी। हाईवे पर दिनदहाडे़ लूट की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के गदरपुर दौरे की तैयारियों को लेकर भारी पुलिस फोर्स क्षेत्र में तैनात था। इसे बदमाशों का दुस्साहस कहें या पुलिस की नाकामी कि इतनी भारी फोर्स के बाद भी डकैत दिन-दहाड़े लूट को अंजाम दे गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रणविजय और महेश कुमार से घटना की बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें