फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी बैठक में 12 करोड़ 71 लाख के विकास कार्यो के प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
बाजपुर ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक करते ब्लाक प्रमुख सरिता। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। बाजपुर ब्लॉक की सोमवार को हुई बीडीसी बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 12 करोड़ 71 लाख रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने रोष जताया। ब्लॉक प्रमुख सरिता ने कहा कि क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों की तहबाजारी का दायित्व ग्राम पंचायतों को दिलवाना उनकी प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि कोविड-19 के चलते विकास कार्यों को गति नहीं मिल सकी।
उन्होंने तहबाजारी का कुछ अंश क्षेत्र पंचायतों को देनेे की वकालत भी की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित राइस मिल, मटर प्लांट, खनन पट्टों, स्टोन क्रशरों और ईंट भट्टों सहित अन्य उद्योग धंधों पर कर लगाने, ब्लॉक दफ्तर की भूमि पर दुकानों का निर्माण आदि कराने की बात कही।
सदस्यों ने सड़क निर्माण, पानी, बिजली पोल, नाली निर्माण आदि समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बैठक का संचालन बीडीओ मंगल जोशी ने किया। वहां कनिष्ठ उपप्रमुख तेजेंदर सिंह, जिपं सदस्य अजीतपाल सिंह, हरजसपाल सिंह, सुरेश सैनी, राजेंद्र सिंह, प्रधान रजनी शर्मा, तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान, हवलदार प्रसाद, प्रेमा बिष्ट, गौरव पंत, ललिता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें