बाजपुर। मुंबई में 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित आठवें एशिया आर्म्स रेसलिंग कप में बाजपुर की मां-बेटी सहित उत्तराखंड के चार खिलाड़ियों ने सिल्वर पदक जीते।
पीपुल्स आर्म्स रेसलिंग फेडरेशन की ओर से आयोजित स्पर्धा में उत्तराखंड के बाजपुर के गांव बन्नाखेड़ा निवासी बलविंदर कौर, उनकी बेटी जगप्रीत कौर, देहरादून की आकृति कंडारी और राकेश क्षेत्रीय ने प्रतिभाग किया। बलविंदर कौर ने ग्रेड मास्टर केटेगरी ओपन वेट में सिल्वर, जबकि जगप्रीत कौर ने सीनियर वर्ग अंडर 65 में सिल्वर पदक अपने नाम किया। देहरादून की आकृति कंडारी ने जूनियर अंडर 65 और राकेश क्षेत्रीय ने जूनियर ओपन में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल की। लौटने पर मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। उत्तराखंड आर्म्स एसोसिएशन अध्यक्ष मोनिका उनियाल, एसोसिएशन टेक्निकल एडवाइजर जगजीत सिंह सन्नी, जितेंद्र चौहान, शिवा चौधरी, सतीश शर्मा, मयंक शर्मा ने खुशी जाहिर की है।