फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम के लिए मूलभूत सुविधाएं जरूरी : मंडलायुक्त

Wed, 06 Mar 2019 12:40 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
काशीपुर आईआईएम में अधिकारियों से वार्ता करते मंडलायुक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) काशीपुर से दिल्ली की रोडवेज बस को आने जाने के लिए सर्वे कर शीघ्र बस संचालित की जाए। कहा कि जनपद में काशीपुर को सभी सुविधाओं से जोड़ने की कवायद की जा रही है, ताकि आमजन आसानी से काशीपुर आ जा सके।
विज्ञापन


आईआईएम को सभी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के लिए सोमवार को मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री राजीव रौतेला ने आईआईएम के सभागार में बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहा कि आईआईएम कैंपस के अंदर सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने प्राचार्य डॉ. केवल बधानी से कहा कि आईआईएम में जिन मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। प्राथमिकता के आधार पर उनकी विस्तृृत कार्य योजना बनाकर दें। 

काशीपुर से देहरादून को ट्रेन चलाने के लिए शासन स्तर पर पहल की जाएगी। रोडवेज के आरएम को निर्देश दिए और कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण किया जा रहा है। दो माह के भीतर एयरपोर्ट में आधुनिक यंत्र लगाए जाएंगे, ताकि पंतनगर एयरपोर्ट से लगातार विमानों का संचालन हो सके। 
विज्ञापन


शीघ्र ही पंतनगर से कानपुर, चंडीगढ, लखनऊ व अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने लोनिवि व एनएचएआई के अधिकारियों को काशीपुर में फ्लाई ओवर शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। जैतपुर मोड़ से केला मोड़ तक सड़क मरम्मत के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि इस सड़क में जो दो किमी का भाग सिडकुल के पास है। उसे बनाने के लिए शासन स्तर पर बात की जाएगी। उन्होंने लोनिवि अधिकारियों से कहा कि सड़क की क्षमता से अधिक जो वाहन भार ले जा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। सुरक्षा की दृष्टि से शाम छह बजे से रात नौ बजे तक आईआईएम क्षेत्र में पुलिस टीम गश्त करें। उन्होंने बिजली अधिकारियों से कहा कि आईआईएम क्षेत्र में उप बिजलीघर बनाने के लिए प्रस्ताव दें। 

आईआईएम के डायरेक्टर डॉ. केवल बधानी की ओर से भारतीय प्रबंधन संस्थान एवं मैनेजमेंट कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। वहां डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना, एआरटीओ अनिता चंद, एनएच के जीएस नबियाल, एएसपी जगदीश चंद्र, आईआईएम के प्रोफेसर आदि मौजूद थे। 

भविष्य के लिए रखे रोडमैप 
काशीपुर। मंडलायुक्त आईआईएम के छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने आईआईएम के छात्रों से कहा कि वे अब तक जो कुछ भी सीखे हैं, उस पर चिंतन करें। कहा कि उन लोगों के प्रति हमेशा कृतज्ञता का भाव रखें जिन्होंने उनकी मदद की है या उनका उल्लेख किया है। कहा कि भविष्य के लिए हमेशा एक रोडमैप रखें और हमेशा स्वयं का मूल्यांकन करें। कहा कि समाज में बदलाव लाने व देश की उन्नति के लिए आप लोगों को अनुशासन में रहना अति आवश्यक है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें