हाईकोर्ट के आदेश पर डीएम डा. नीरज खैरवाल ने बाजपुर ब्लॉक के ग्राम बरवाला की प्रधान संतोष देवी को पद से हटाकर उपप्रधान कश्मीर को अस्थायी रूप से अग्रिम आदेश तक प्रधान के कृत्यों के निर्वहन के निर्देश दिए हैं। आदेश जारी होने पर शनिवार को ग्राम पंचायत बरवाला के बैंक खातों पर रोक लगा दी है।
डीएम के पत्रांक संख्या 1235, 15 मार्च को जारी आदेश में कहा गया है कि हाइकोर्ट के आदेश पर ग्राम पंचायत बरवाला की प्रधान संतोष देवी को अपदस्थ कर दिया। बताते हैं कि ग्राम बरवाला निवासी अमरपाल ने संतोष देवी के एससी जाति प्रमाण पत्र के अभिलेखों को लेकर हाइकोर्ट में रिट दायर की थी।