फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्टेडियम काशीपुर की टीम पर भारी पड़े बरेली के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडेश्वरी फुटबॉल क्लब की ओर 12 दिवसीय शहीद स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पहले दिन बरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर काशीपुर स्टेडियम टीम को शिकस्त देकर जीत हासिल की है।
विज्ञापन

शनिवार को किसान इंटर कॉलेज खेल मैदान में करीब तीन बजे टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली और क्लब पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
पहले दिन झुमका बरेली सिटी और काशीपुर स्टेडियम की टीम के बीच पहला मैच खेला गया। इस दौरान शानदार गोल दागकर बरेली की टीम ने काशीपुर स्टेडियम की टीम को 4-2 से हरा दिया।
विज्ञापन

बरेली की तरफ से अरुण अधिकारी, हर्षित साही, कार्तिक चौहान, अनमोल ने गोल दागे। काशीपुर की तरफ हरेंद्र और दिग्विजय ने गोल किए। इस मौके पर समिति अध्यक्ष राकेश मोहन लखेड़ा, उपाध्यक्ष महक सिंह, गजेंद्र सिंह, हिमांशु नौगाईं, यश चौधरी, अनुराग कुमार, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, मनोज रावत, भगत प्रधान आदि मौजूद रहे।
14 जनवरी तक चलेंगी प्रतियोगिताएं
समिति संरक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 14 जनवरी तक चलेगी। इसमें नेपाल, देहरादून, ग्राफिक एरा दिल्ली, मुरादाबाद, नैनीताल, कालागढ़, नोएडा, दिनेशपुर, रामनगर, गढ़वाल राइफल आर्मी, अल्मोड़ा आदि स्थानों की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। विजेता टीम को 41 हजार और उप विजेता को 31 हजार के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
15 वर्ष पहले हुई थी शुरुआत
समिति संरक्षक ने बताया कि कुंडेश्वरी क्षेत्र आर्मी के जवानों से जुड़ा हुआ है। यहीं के टीम खिलाड़ी रहे अमित नेगी कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। उनके साथ क्षेत्र पदम राम कडियाल भी कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। कुंडेश्वरी क्षेत्र से तीन व्यक्ति शहीद हो चुके हैं। इसलिए इस टूर्नामेंट को शहीद स्मृति राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट नाम दिया गया है। इसकी शुरुआत करीब 15 साल पहले हुई थी। इस टूर्नामेंट में नेपाल की अंतरराष्ट्रीय टीम भी पहुंचेगी। ग्राफिक एरा दिल्ली में पढ़ाई करने वाले नाइजीरिया के छात्रों की टीम भी प्रतिभाग करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें