फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिलासपुर से ऑटो में बेचने लाया जा रहा था प्रतिबंधित मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने बिलासपुर (रामपुर) से ऑटो में बेचने के लिए लाए जा रहे प्रतिबंधित मांस की खेप पकड़ी है। चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ गोवंशीय संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसआई प्रियांशु जोशी मंगलवार को टीम के साथ गश्त करते हुए रामपुर रोड पर गश्त करते हुए प्रीत विहार को जाने वाले कट पर पहुंचे थे। वहां मुखबिर ने उनको बताया कि बारदरी बिलासपुर की तरफ से आ रहे ऑटो में प्रतिबंधित मांस लाया जा रहा था।
इस पर टीम ने टाइल्स फैक्टरी के पास पहुंचकर बिलासपुर की ओर से आ रहे ऑटो को रोका। चालक ने अपना नाम इमरान निवासी वार्ड नंबर चार भदईपुरा बताया। तलाशी लेने पर ऑटो के पीछे डिकी में रखे प्लास्टिक के कट्टे में मांस मिला। इमरान ने बताया कि मांस प्रतिबंधित है, जिसे वह बिलासपुर के किसी व्यक्ति से खरीदकर लाया है। उसे विक्रेता का नाम नहीं पता। बताया कि वह मांस बेचने के लिए अपने मोहल्ले में ले जा रहा था।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशु पाठक मांस का निरीक्षण कर उसके प्रतिबंधित होने की पुष्टि की। जब मांस को तौला गया तो वह साढ़े 24 किलो निकला। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें