फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में जमा कराए एक लाख 95 हजार के छोटे नोट

Fri, 18 Nov 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शक्तिफार्म।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी ने यहां एसबीआई की शाखा में एक लाख 95 हजार के छोटे नोट जमा करवाए। शुक्रवार को मोबाइल व्यवसायी रामगणेश गुप्ता ने 100 रुपए के 18 और 50 रुपए के तीन बंडल बैंक में जमा करवाए। व्यापारी ने बताया की उन्होंने पिछले एक हफ्ते से बैंक मे कोई रकम जमा नहीं की थी। उनके पास पिछले दिनों की कलेक्शन की रकम थी। कतार में लगे लोगों की परेशानियों को देख उन्होंने यह निर्णय लिया। बैंक कर्मी रमेश कुमार ने उनके फैसले का स्वागत किया।
विज्ञापन



 बाजपुर। बेरिया दौलत रोड स्थित पीएसबी के प्रबंध निदेशक मेजर केशव सिंघला ने रामपुर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में 100 रुपए के 1000 नोट बैंक में जमा कराए। उन्होंने उद्योगपतियों सहित अन्य लोगों से पर्याप्त नोट होने पर छोटे नोटों बैंकों में जमा करने का आह्वान किया है। इधर, बड़े नोटों को बदलवाने और कैश निकलवाने को को लेकर बैंकों में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है। शुक्रवार को रामराज रोड स्थित एसबीआई, एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस, पीएनबी सहित अन्य बैंकों में कतारें लगी रहीँ। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें