फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओबी के नाले की दीवार से बंद हुआ बैंक कालोनी का संपर्क मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बैंक कॉलोनी के बाशिदों ने स्टेडियम के पास क्रासिंग पर बन रहे आरओबी से सटे नाले के निर्माण में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि सड़क के लेवल से नाले की ऊंचाई अधिक कर देने से कॉलोनियों के संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं और पानी की निकासी नहीं होने से वहां जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

रामनगर रोड स्थित बैंक कॉलोनी के लोग एसडीएम आकांक्षा वर्मा से मिले। उन्होंने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि रामनगर रोड नेशनल हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है। कार्यदायी संस्था ने आरओबी की लंबाई रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर बराबर न रखते हुए रामनगर दिशा की ओर ज्यादा बढ़ा दी है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने बगैर सूचना दिए उनके घरों से आगे सड़क से पांच फुट ऊंची दीवार खड़ी कर नाले का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे बैंक कॉलोनी समेत कई और आवासीय कॉलोनियों का संपर्क मार्ग बंद हो गया है। नाले की ऊंचाई अनावश्यक रूप से बढ़ा देने से इन कॉलोनियों में पानी की निकासी भी रुक गई है। उन्होंने मांग की है कि कार्यदायी संस्था घरों के आगे संपर्क मार्ग बनाए और पानी की निकासी की व्यवस्था करे। पूर्व में मेयर ऊषा चौधरी ने स्थलीय निरीक्षण कर लोगों के घरों के आगे संपर्क मार्ग बनाने के लिए कहा था लेकिन कार्यदायी संस्था ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वहां आनंद सक्सेना, एससी जोशी, मुरलीधर शर्मा, मोहन बवाडी, एनडी जोशी, जीएस अधिकारी, गौरव सक्सेेना, सतपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें