खटीमा के क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती में गोल्ड मैडल
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग (कुश्ती) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड की ओर से दिल्ली में 25 से 27 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज रेसलिंग(कुश्ती) प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से प्रतिनिधित्व कर क्षेत्रीय आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह ने ग्रीको रोमन स्टाइल 97 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में हरियाणा के पहलवान प्रतीक पांडे को पटकनी देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 82 किलो भार वर्ग में होने के बावजूद सिंह को 15 किलो अधिक 97 किलो भार वर्ग वाले प्रतिद्वंद्वी से भिड़ाया गया क्योंकि जिस 82 किलो भार वर्ग में उन्होंने एंट्री ली थी उसमें टाई हो गया था। आबकारी अधिकारी बलजीत सिंह इस सफलता के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।