शक्तिफार्म। राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित शक्तिफार्म प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वालिफायर मुकाबलों में बालाजी इलेवन ने जगतारपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं एलिमेनेटर मैच में किग्स इलेवन से हारकर देवनगर इलेवन मुकाबले से बाहर हो गई। तीन विकेट लेने वाले बालाजी इलेवन के तारेश परगाई और किंग्स इलेवन के सरोनजीत सिंह को प्लेयर ऑफ दी मैच की ट्राॅफी दी गई। सोमवार को पहले क्वालिफायर मुकाबलों में बल्लेबाजी करते हुए बालाजी इलेवन ने निर्धारित 10 ओवरों में आशू गरजौला के 39 और नीरज के 30 रनों की मदद से पांच विकेट पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जगतारपुर की टीम 80 रन ही बना पाई।
एलिमेनेटर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए देवनगर इलेवन ने सात विकेट पर 117 रन बनाए। इसमें लवप्रीत ने 42 और हर्ष ने 32 रनों का योगदान किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग्स इलेवन ने एक ओवर रहते पांच विकेट से जीत हासिल की।