शक्तिफार्म। राजकीय इंटर काॅलेज में आयोजित शक्तिफार्म प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में जगतारपुर और बालाजी इलेवन ने अपने-अपने मैच जीते। अर्द्धशतकीय पारी के लिए जगतारपुर के विक्रम सिंह और बालाजी इलेवन के वरुण एवं नीरज को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्राॅफी दी गई।
विज्ञापन
शनिवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेवन स्टार्स ने निर्धारित दस ओवरों में चार विकेट पर 110 रन बनाए। जवाब में जगतारपुर ने सात विकेट से जीत दर्ज की। बालाजी इलेवन ने दो मैच खेले और दोनों में ही जीत दर्ज की। पहले मैच में बालाजी ने 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामनगर की टीम 92 रन ही बना पाई। दूसरे मैच में बालाजी इलेवन ने 166 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बैकुंठपुर सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी। मैच में नरेश राय और प्रशांत अंपायर, विक्रम सिंह कमेंट्रेटर, सुजीत सरकार स्कोरर रहे।