फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धान खरीद के लिए आरएफसी से मिले बाजपुर के किसान

Sat, 08 Nov 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। धान तौल कराने के लिए किसानों ने शुक्रवार को हल्द्वानी जाकर आरएफसी चंद्र सिंह मर्तोलिया से मुलाकात की। किसानों ने मंडी समिति परिसर में खड़ी धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की तौल कराने और पोर्टल खुलवाने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसान एकत्र होकर हल्द्वानी पहुंचे। इस दौरान किसानों ने आरएफसी चंद्र सिंह मर्तोलिया से मिले। किसानों ने बताया कि मंडी समिति परिसर तौल केंद्र पर धान से भरी ट्रॉलियां खड़ी हैं। उन्हें तुलवाया जाए। धान खरीद के लिए लिमिट बढ़ाकर पोर्टल शुरू किया जाए। इस पर आरएफसी ने किसानों की समस्या का निस्तारण करने का भरोसा दिया है। प्रतिनिधि मंडल में भाकियू प्रदेश सचिव विजेंद्र डोगरा,अजीत प्रताप सिंह रंधावा, जोरावर सिंह भुल्लर, हरेंद्र आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें