फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में आक्सीजन प्लांट लगाएगी बजाज कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक (कुमाऊं) डॉ. शैलजा भट्ट ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान भट्ट ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य बजाज कंपनी को दिया गया। जल्द प्लांट स्थापित होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को निदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने निरीक्षण के दौरान कहा कि सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य रिक्त पदों पर डॉक्टर की नियुक्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. माथुर को निर्देश दिए कि जब तक नियुुक्ति नहीं होती तब तक स्थानीय आईएमए इकाई से संपर्क कर निजी डॉक्टरों से सहयोग लिया जाए।
नेत्र और डेंटल उपकरण के लिए सीएमएस को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए। कोरोना की तीसरी लहर की स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले भर के छह सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात हैं। वैक्सीनेशन पर पूरा जोर दिया जा रहा। चिकित्सा टीम गांव-गांव जा रही है। 18 प्लस लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद स्लॉट करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

इस दिक्कत से स्वास्थ्य सचिव को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि डीजी के निर्देश पर वह एक मामले की जांच करने पहुंची थीं। भट्ट ने कहा कि बाजपुर सीएचसी की पिछले साल से स्थिति बेहतर है। डॉक्टरों की कमी को दूर करने की कोशिश होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें