फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुगुणा और कोश्यारी लड़ेंगे सड़क की लड़ाई

Tue, 09 Aug 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
बहुगुण्‍ाा काोश्‍यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राज्य की संवेदनहीन सरकार से सिरसा मार्ग की लड़ाई दोनों मिलकर लड़ेंगे। दोनों नेताओं के आश्वासन के बाद आमरण अनशन पर बैठे व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित चारों आंदोलनकारियों के अनशन तोड़ने के साथ ही पिछले 26 दिनों से चल रहे आंदोलन का समापन हो गया।
विज्ञापन


सिरसा मार्ग के मूल डीपीआर में बदलाव के खिलाफ व्यापार मंडल की ओर से 24 दिनों तक क्रमिक अनशन चलाने के बाद सोमवार को 25वें दिन से व्यापार मंडल अध्यक्ष राधाकृष्ण अग्रवाल, महामंत्री दीपक बढ़ाल, पूर्व चेयरमैन सम्भू साना और समाजसेवी प्रकाश हालदार आमरण अनशन पर बैठे थे। आमरण अनशन के दूसरे दिन धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व सीएम विजय बहुगुणा और सांसद कोश्यारी ने मुख्यमंत्री हरीश रावत को जमकर कोसा। 

बहुगुणा ने कहा कि जनभावना की अनदेखी करने से यहां के लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। सरकार की गलत नीति के कारण पिछले ढाई साल से एक भी उद्योग नहीं लगा है। बहुगुणा ने कहा कि सिरसा मार्ग और नदी में पुल जरूर बनेगा। इसके लिए वह सांसद कोश्यारी के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने 17 अगस्त को राज्यपाल से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन


सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सड़क किसी पार्टी विशेष की नहीं होती है। इसके बावजूद राज्य सरकार ने सड़क की लंबाई चौड़ाई में कटौती की तो लोग उसे सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत को पूर्व सीएम एनडी तिवारी से सीख लेने की नसीहत देते हुए कहा कि एनडी तिवारी ने हमेशा पूर्व सीएम की घोषणाओं को वरीयता दी है। 

इसके पश्चात दोनों नेताओं ने जूस पिलाकर आमरण अनशन पर बैठे चारो आंदोलनकारियों का अनशन समाप्त कराया। वहां भाजपा नेता सौरभ बहुगुणा, उत्तम दत्ता, श्यामल सरकार, सुरेश सरकार, विजय वागला, धीरज मंडल, जगदीश डालमिया, महेश कुमार, कार्तिक राय, ओमप्रकाश कालड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें