फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में 263 नौनिहाल मांग रहे भीख

विज्ञापन
डीएस कुंवर, एसएसपी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सरकार के सर्व शिक्षा अभियान को जिले में पलीता लग रहा है। कॉपी, पेन, पेंसिल पकड़ने वाले हाथों से अब भी भीख का कटोरा छूट नहीं पा रहा है। पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति अभियान में 263 ऐसे नौनिहालों को चिह्नित किया है। इनमें से 207 बच्चों को स्कूल की राह दिखाने की तैयारियां की जा रहीं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकार बच्चों के स्कूलों में प्रवेश कराने और बेहतर शिक्षा देने के दावे लगातार कर रही है। जमीनी स्तर पर सरकार का अभियान अभी तक सार्थक नहीं हो सका है। बच्चे गली, मोहल्ले, बस स्टेशनों आदि जगहों पर जाकर भीख मांग रहे हैं। स्कूल भेजने की उम्र में बच्चों से परिजनों की रजामंदी से भीख मंगाने का काम कराया जा रहा है, जो रुपये मिलते हैं उससे घर के गुजर बसर में सहायता मिलती है।
जिले में ऑपरेशन मुक्ति अभियान ‘भिक्षा नहीं, शिक्षा दो’ के तहत पुलिस ने एक मार्च से पांच अप्रैल तक रुद्रपुर, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, खटीमा, नानकमत्ता, पंतनगर, दिनेशपुर, कुंडा और अन्य क्षेत्रों में भीख मांगने वाले नौनिहालों को चिह्नित किया। पुलिस कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में 263 नौनिहाल भीख मांग रहे हैं। इसमें 207 को स्कूलों में दाखिले के लिए चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

40 बच्चों को दिखाई स्कूल की राह
रुद्रपुर। पुलिस अब तक जिलेभर के अलग-अलग क्षेत्रों में 40 बच्चों का स्कूलों में दाखिला करा चुकी है। इसमें पांच साल से 15 साल तक के बच्चे शामिल हैं। बच्चों को पुलिस की ओर से स्कूली बैग, पेन, कॉफी, पेंसिल के अलावा ड्रेस उपलब्ध कराई गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी बच्चों को स्कूल में प्रवेश कराने का लक्ष्य रखा गया है। (संवाद)
ऑपरेशन मुक्ति ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दो’ अभियान पूरे जिले में चलाया गया। पुलिस ने 263 नौनिहालों को चिह्नित किया है। ये बच्चे अब भीख न मांगकर स्कूल में पढ़ने जाएंगे। इसके लिए बच्चों के अभिभावकों से भी वार्ता कर उन्हें भी समझाया गया है। - डीएस कुंवर, एसएसपी।
मिठाई की दुकान पर काम करते मिला किशोर, केस दर्ज
काशीपुर। श्रम विभाग की टीम ने एक एनजीओ की मदद से मिठाई की दुकान पर काम कर रहे बाल श्रमिक को मुक्त कराया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने मिठाई विक्रेता के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी धर्मराज ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि महिला बाल किशोर जनजागृति समिति की अध्यक्षा ज्योति उप्रेती अरोड़ा ने उन्हें रामनगर रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर बाल श्रमिक से कठिन परिश्रम कराए जाने की जानकारी मिली।
इस पर उन्होंने एनजीओ की अध्यक्ष ज्योति उप्रेती, कोषाध्यक्ष रमेश प्रताप सिंह और पंकज अरोरा को साथ लेकर कांस्टेबल प्रेम सिंह कनवाल के साथ चीमा चौराहे पर पहुंचकर अन्नपूर्णा स्वीट्स पर छापा मारा। दुकान पर स्वामी अजय कुमार मौजूद मिले। वहां कचनालगाजी गड्ढा कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय एक बाल श्रमिक कार्य करता मिला। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने दुकान स्वामी अजय कुमार के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध अधिनियम 1986 की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें