फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पटना में बबलू ने जीता स्वर्ण और रजत

Thu, 15 May 2025 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
धावक बबलू कुमार
विज्ञापन
काशीपुर। बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धावक बबलू कुमार ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

12-14 मई तक पटना बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें साई काशीपुर के धावक अर्जुन सिंह और बबलू कुमार ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बबलू ने 1500 मीटर में सबसे तेज दौड़कर तीन मिनट 56 सेकेंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 3000 मीटर में भी बबलू ने आठ मिनट 27 सेकेंड में दौड़ पूरी कर रजत पदक जीता। वहीं अर्जुन पदक हासिल करने में सफल नहीं हो सके। दोनों खिलाड़ी स्टेडियम में साई कोच ओमप्रकाश सिंह और संदीप नेगी से दौड़ का प्रशिक्षण ले रहे हैं। बबलू ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम अहलादपुर चायल सरायकिल कौशांबी यूपी के रहने वाले हैं। बताया कि पिता भुंजा सरोज, मुंबई में मजदूरी करते हैं। इस उपलब्धी पर केंद्र प्रभारी नीरज कुमार, कोच ओपी सिंह, संदीप नेगी, माता अनारकली, भाई सनी, संजीत, अजीत, बहन पूजा आदि ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें