खटीमा डिग्री कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर एचएनबी कॉलेज के छात्र नेताओं ने प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित के माध्यम से कुमाऊं विवि के कुलपति को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा कि इस वर्ष कोरोना के चलते बहुत से छात्र-छात्राएं अपने क्षेत्र में फंसे रहे। इसके चलते क्षेत्र के छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित हो गए हैं। कॉलेज में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए सीमित सीटें रखी गई हैं।
प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चार गुना छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने छात्र हितों को देखते हुए बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग की। छात्र नेताओं ने कहा कि सीटें नहीं बढ़ाई गईं तो वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों मेें नीरज सिंह धामी, दीपक मुडेला, विशाल दिगारी, मुकेश कश्यप, रोहित गंगवार आदि थे।
इधर छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में एमकॉम, एमए भूगोल और सायंकालीन कक्षा संचालित करने को लेकर निदेशक उच्च शिक्षा को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में दीपेंद्र चंद, मुकुल कुमार, प्रमोद गड़कोटी, सरफराज हुसैन के हस्ताक्षर थे।