खटीमा। खटीमा में शुक्रवार की रात तुषार हत्याकांड के विरोध में शनिवार को बाजार बंद रहा। रविवार को भी आजाद मार्केट बंद रहा। दो दिनों से बंद आजाद मार्केट सोमवार को तीसरे दिन खुलने से चहल-पहल भी बढ़ गई। लोगों ने बाजार में खरीदारी भी की।
रविवार सुबह एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी के बाद मुख्य बाजार के अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल दी थीं लेकिन आजाद मार्केट रविवार को भी बंद रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि खटीमा बाजार की अधिकांश दुकानें रविवार को खुल गई थीं। सोमवार को आजाद मार्केट खुलने से पूर्व की तरह लोगाें ने खरीदारी की। कारोबार चल रहा है।