फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में बनने लगे आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। सरकारी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड बनने से मरीजों को राहत मिलने लगी है। रोज अस्पताल में 4-5 मरीजों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। अभी तक मरीजों को निजी अस्पतालों में भर्ती होकर कार्ड बनाना पड़ता था।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के बाद एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य विभाग ने एक प्राइवेट कर्मचारी तैनात कर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। चार साल बाद मार्च 2025 में कर्मचारी के हटने पर कार्य बंद हो गया था।
सात महीने बाद फिर से संजीव मौर्य को एक कंपनी के तहत भर्ती किया गया है। संजीव ने बताया कि रोज 4-5 मरीजों के आयुष्मान कार्ड निशुल्क बनाए जा रहे हैं। इसके लिए मरीज को 24 घंटे भर्ती रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें