रुद्रपुर के खिलाड़ी आयांश व अश्विक परिजनाें के साथ
रुद्रपुर। हंस स्पोर्ट्स अकादमी रुद्रपुर में जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अकादमी के दो खिलाड़ी आयांश आर्य और अश्विक आर्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आयांश आर्य ने अंडर-17 आयु वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके छोटे भाई अश्विक आर्य ने भी शानदार खेल दिखाया। अश्विक ने अंडर-15 आयु वर्ग में डबल्स प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों सगे भाइयों की उपलब्धि पर केवल बच्चों की मेहनत का ही नहीं, बल्कि उनके अभिभावकों, प्रशिक्षक और पूरे परिवार के लिए भी गर्व का विषय है। आयांश और अश्विक के पिता अजय आर्य वर्तमान में आईआरबी बैलपडाव में दलनायक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता बबीता आर्य चंपावत में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात हैं। ब्यूरो