फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारी, आंख की रोशनी गई; जमीन बेचने का विरोध कर रही थी महिला; केस दर्ज

Sat, 20 Jul 2024 11:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में जमीन बेचने का विरोध करने से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में जमीन बेचने का विरोध करने से गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में बरेली के मीरगंज स्थित ग्राम पहुचां बुजुर्ग निवासी राम भरोसे ने कहा है कि उसकी पुत्री ओमवती और दामाद हरपाल शिमला बहादुर में रिश्तेदारी में रहते हैं। दामाद मूल रूप से रामपुर जिले के शाहबाद के ग्राम खंदेली का रहने वाला है। आरोप है कि हरपाल जमीन को बेचने की बात करता था और पहले भी एक बीघा जमीन बेचकर मिले रुपयों को शराब में उड़ा चुका है। उनकी बेटी जमीन बेचने के लिए मना करती है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे जोड़े की याचिका पर सुनवाई, UCC के तहत 48 घंटे के भीतर...जानें मामला ?

13 जुलाई की सुबह जमीन बेचने को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इस दौरान दामाद ने कुल्हाड़ी से उसकी बेटी के सिर पर वार कर दिया। दोबारा कुल्हाड़ी मारने को उठाई तो दोनों बच्चों अंशु व अंकुश पाल ने किसी तरह धक्का मुक्की कर अपनी मां को बचा लिया। बच्चों के शोर मचाने पर दामाद भाग गया था।

गंभीर रूप से घायल बेटी की एक आंख की रोशनी चली गई है। उसे रुद्रपुर के तीन निजी अस्पतालों में दिखाया गया तो डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। अभी बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज करने के बाद अभियुक्त की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें