फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिंचाई नहर में मिला पंत विवि के ठेका कर्मी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी। शांतिपुरी पाकेनाल निवासी विवि के ठेका कर्मी का शव सिंचाई नहर में मिला है। ग्रामीणों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शांतिपुरी के पाकेनाल निवासी और जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के नगला डेरी फार्म में ठेका कर्मी राकेश कुमार उर्फ पप्पू पुत्र महादेव देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद शुक्रवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उसका शव पास की पाहा सिंचाई नहर से बरामद हुआ। देर शाम ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं। लोगों ने बताया कि पूरे परिवार की आजीविका पप्पू की की कमाई पर ही निर्भर थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें