फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के जागरूकता अभियान तेज किए जाएं

विज्ञापन
सीएम की वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद डीएम रंजना राजगुरु व विभागीय अधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बेहतर उपचार की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्यौहारी सीजन में अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं। साथ ही जागरूकता अभियानों में तेजी लाएं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा मास्क, पीपीई किट आदि उपयोग करने के बाद उसे खुले में न फेंके। स्कूल खुलने पर सभी प्रधानाचार्य गाइडलाइन का पालन करें। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में डीएम रंजना राजगुरु ने जिले में कोविड-19 को लेकर बैठक ली। डीएम ने कहा कि रुद्रपुर में आरटीपीसीआर लैब शुरू हो चुकी है, अब सैंपलिंग सेंटरों को और बढ़ाया जाए।
नेहरू युवा केन्द्र, एनसीसी, एनएसएस आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि विभिन्न धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में त्योहारों को सांकेतिक रूप में मनाने की सहमति हुई है। बैठक में एसएसपी डीएस कुंवर, सीएमओ डीएस पंचपाल, सीडीओ हिमांशु खुराना, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. अविनाश खन्ना, बंशीधर तिवारी, एएसपी प्रमोद कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी, डॉ. मनु खन्ना थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें