फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा विरोधी दिवस पर महिला कल्याण समिति ने महिला हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय जागरूकता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान महिलाओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों को महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


मंगलवार को संस्था की अध्यक्ष हीरा जंगपांगी के नेतृत्व में महिलाएं दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकत्र हुईं। जंगपांगी ने कहा महिलाओं पर बढ़ती हिंसा को रोकने के लिए मिलकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 16 दिवसीय अभियान के तहत प्रतिदिन बाल विवाह, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, लिंग भेदभाव आदि के खात्मे के लिए गांवों में रैली, गोष्ठी आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके बाद निकाली गई रैली को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सुनीता मिस्त्री, प्रभा राय, जमुना मंडल, शिखा ढाली, बसंती चक्रवती, पिंकी राय, निराला मल्लिक, दिपाली बैरागी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन



एं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें