फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अटल उत्कृष्ट का मिला तमगा, परिणाम में फिसड्डी

Sat, 16 May 2026 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। अटल उत्कृष्ट का तमगा पाकर भी राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। इस पर विभागीय अधिकारी परिणाम की समीक्षा करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

2022 में काशीपुर ब्लॉक में राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज और प्रतापपुर को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सीबीएसई की मान्यता दी थी। सुविधा मिलने और अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने के बाद भी परिणाम में सुधार होता नहीं दिख रहा है।
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा गंज का 12वीं के कला वर्ग का 95 और विज्ञान वर्ग में मात्र 20 प्रतिशत परिणाम रहा। यानी विज्ञान के 24 में से 5 छात्र उत्तीर्ण हो सके जबकि पिछले वर्ष परिणाम 80.48 प्रतिशत था। वहीं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज प्रतापपुर का 85.57 प्रतिशत परिणाम रहा जबकि पिछले वर्ष 93.68 फीसदी था। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी व विद्यालय प्रशासन इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज महुआखेड़ा में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग का परिणाम मात्र 20 फीसदी रहा है। पिछले वर्ष इस विद्यालय का परीक्षाफल 80 फीसदी था। इस बार आए परिणाम की समीक्षा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


-धीरेंद्र कुमार साहू, खंड शिक्षाधिकारी, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें