फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग, धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
दिनेशपुर के दुर्गापुर गांव में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
दुर्गापुर गांव के संपर्क मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों से आए दिन हो रहे हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन देकर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही नो एंट्री की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को दुर्गापुर गांव के समाजसेवी गगनदीप सिंह के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने बच्चों के साथ गांव की सड़क पर धरना-प्रदर्शन कर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की मांग की। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को और ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क के कम चौड़ा होने से आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं। सड़क से सटे चार स्कूल भी हैं। ऐसे में बच्चों की चिंता हमेशा लगी रहती है। ग्रामीणों ने पुलिस से सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री की व्यवस्था की गुहार लगाई है। वहां सरिता, पुष्पा देवी, अंकिता, सुनीता, संगीता, दीपाली, रेणु, ज्योत्सना, हरीश चंद्र आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें