फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलकनगर कुंडेश्वरी में एवी केबल लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
कुंडेश्वरी तिलक नगर में एवी केबल बिछाता कर्मचारी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए ऊर्जा निगम ने ग्रामीण क्षेत्र में एवी केबल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रतापपुर और एनडी नगर में शीघ्र एबी केबल लगाने का काम चलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में खुले तारों में कटिया डालकर बिजली चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कुछ स्थानों पर मीटर से पहले भी कट लगाकर बिजली चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। 2 सितंबर के अंक में अमर उजाला ने चोरी की बिजली से रोशन हो रहे उपभोक्ताओं के घर शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार को ऊर्जा निगम ने ग्राम कुंडेश्वरी में एलटी के तारों के जाल हटाकर एवी केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। एसडीओ शैलेंद्र सैनी और जेई दीपक शर्मा ने बताया कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए प्रतापपुर में 18 हजार 260, एनडी नगर में 16 हजार 512, कुंडेश्वरी में 16 हजार 400 मीटर एलटी लाइन पर तारों को हटाकर एवी केबल बिछाई जानी है। तिलकनगर कुंडेश्वरी में एवी केबल बिछाने का काम चल रहा है। अन्य क्षेत्र में शीघ्र काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें