रुद्रपुर। शहर में सक्रिय ऑटोलिफ्टरों ने विभिन्न जगहों से छह बाइकें चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।
कोतवाली में दर्ज केस में लालपुर निवासी नरेंद्र कुमार ने कहा है कि चार मई को उसकी बाइक पांच मंदिर के सामने से चोरी हो गई। सिटी वन काॅलोनी निवासी कमल भसीन ने बताया कि उनकी बाइक 21 अप्रैल की शाम सिटी वन काॅलोनी के सामने से चुरा ली गई। बाइक अविनाशी लाल के नाम दर्ज है।
रामपुर के बिलासपुर निवासी मोहम्मद सगीर अहमद की बाइक 13 अप्रैल को कृष्णा अस्पताल पार्किंग, वार्ड 17 खेड़ा निवासी अलीम अहमद ने की मोटरसाइकिल 21 अप्रैल को पैराडाइज झील के बाहर सड़क किनारे से गायब हो गई। हलदुआ सितारगंज के कुलदीप सिंह की मोटरसाइकिल 23 अप्रैल की शाम विशाल मेगामार्ट के पीछे बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के आगे और बरेली के ढकनी निवासी मोहम्मद रहिब की बाइक 24 अप्रैल की रात तनेजा पेंट हाउस के गेट के बाहर से चोरी हो गई।
सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि बाइक चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही चोरों को पकड़कर बाइक बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।