फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर की पांच अवैध कॉलोनियों पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर

Thu, 30 Oct 2025 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में मटकोटा में अवैध कॉलोनी की सड़क को तोड़ती जेसीबी। विभाग  
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिला मुख्यालय से सटे फौजी मटकोटा में अवैध रूप से विकसित की जा रही पांच कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। वादों की सुनवाई के बाद प्राधिकरण की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि फौजी मटकोटा में शेखर विश्वास ने पांच एकड़ व तीन एकड़ में अवैध कॉलोनी काटी थी। इसके अलावा संग्राम सिंह व धर्म सिंह ने दो एकड़ में अवैध कॉलोनी का निर्माण किया।
विज्ञापन

संजय चौधरी व एक अन्य ने 2.77 एकड़ में कॉलोनी की बसासत की। चंद्रपाल सिंह व अन्य ने 1.82 एकड़ जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण किया था। पांचों मामले प्रकाश में आने के बाद जांच हुई। जिनकी सुनवाई प्राधिकरण में चली। कॉलोनाइजरों ने बगैर अनुमति के कॉलोनियां काटी और निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार काे उन्होंने टीम के संग मौके पर पहुंचकर अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
-
सड़क बनने तक सोया रहा प्राधिकरण
जहां पर कॉलोनियां काटी जा रही थी वहां सड़कें बन चुकी थी लेकिन तब तक प्राधिकरण सोया रहा। जब कॉलोनियों के बनने की आहट तेज हुई तो प्राधिकरण की नींद टूटी। हरकत में आए प्राधिकरण को कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें