फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कांग्रेसियों से बेरोजगारी भत्ता कार्ड जब्त किए

Mon, 06 Feb 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
रंपुरा में जॉब कार्ड बांटे की सूचना पर जांच को पहुंची उड़नदस्ता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के रंपुरा क्षेत्र में कांग्रेसियों की ओर से युवाओं को कांग्रेस द्वारा जारी बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटे जाने की शिकायत पर प्रशासन ने मौके पर जाकर कार्ड जब्त कर लिये। इस दौरान कार्रवाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की अधिकारियों के साथ नोक-झोंक भी हुई। भाजपाइयों ने अधिकारियों पर दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


भाजपाइयों ने रविवार को प्रशासन को सूचना दी कि रंपुरा क्षेत्र में काली मंदिर के पास कुछ कांग्रेसी युवाओं को कांग्रेेस द्वारा जारी बेरोजगारी भत्ता कार्ड वितरित कर रहे हैं। सूचना पर एसडीएम पंकज उपाध्याय के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम के एसएन तिवारी और राजेंद्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने मौके से कुछ बेरोजगारी भत्ता कार्ड अपने कब्जे में लेने के साथ-साथ कांग्रेस के  एक कार्यकर्ता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद भाजपाइयों की अधिकारियों के साथ नोक-झोंक हुई।

भाजपाइयों का आरोप था कि प्रशासन कांग्रेस के दबाव में काम कर रहा है। निर्वाचन आयोग ने इन कार्ड वितरण पर पूरे प्रदेश में प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कार्ड बांटकर आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उड़नदस्ता टीम में शामिल अधिकारियों ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें